Popup Image
Advertisement

टीम इंडिया ने 12 साल बाद जीती Champions Trophy

12 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है. इसके साथ ही टीम इंडिया तीन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट जीतने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गई. रोहित शर्मा एंड कंपनी ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड का घमंड तोड़ा और 4 विकेट से धूल चटाकर ट्रॉफी उठाई.

Advertisement

रोमांच से भरपूर रहे इस फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन का स्कोर बनाया. टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी पारी, श्रेयस अय्यर-केएल राहुल की बैटिंग के दम पर एक ओवर रहते 254 रन बनाकर जीत हासिल कर ली.

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने 10 महीने के अंदर दूसरे ICC खिताब पर कब्जा जमाया है. जून 2024 में भारत ने बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था और अब चैंपियंस ट्रॉफी. इस टूर्नामेंट में खास बात यह रही कि भारतीय टीम को कोई शिकस्त नहीं दे पाया. भारत ने अजेय रहते हुए यह ICC इवेंट जीता है. 2002 में सौरव गांगुली और 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियन बनने के बाद भारत ने अब रोहित शर्मा की कप्तानी में कमाल किया.

Advertisement

रवींद्र जडेजा के बल्ले से इस महाजंग में विनिंग चौका निकला. उन्होंने केएल राहुल के साथ नाबाद साझेदारी करते हुए भारत को जीत की दहलीज पार कराई. केएल राहुल के बल्ले से नाबाद 34 रन निकले, जबकि जडेजा ने 6 गेंदों में नॉटआउट 9 रन बनाए. इससे पहले श्रेयस अय्यर (48 रन) और अक्षर पटेल (29 रन) की चौथे विकेट के लिए हुई साझेदारी ने भारत की इस जीत की नींव रखी.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

Advertisement

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और विलियम ओरूर्क।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें