Advertisement

सेठीनगर में घर के बाहर खड़ी बस में आग लगी

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:सेठी नगर में एक घर के बाहर खड़ी बस में आग लग गई। इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड कार्यालय पर दी गई इसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Advertisement

सेठी नगर निवासी हेमंत पाल की बस का संचालन टूर के लिए किया जाता है। दो दिन पहले ही बस को लाकर घर के सामने खड़ा किया गया था।

रात को अज्ञात कारणों के चलते बस में आग लग गई। इसकी जानकारी लगता ही हेमंत पाल ने न्यू फायर ब्रिगेड कार्यालय पर सूचना दी। थोड़ी देर बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें