Popup Image
Advertisement

मुख्यमंत्री ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन अर्चन किया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और सपत्नीक पूजन अर्चन किया। पूजा अर्चना पंडित राजेश गुरु ने संपन्न कराई।

Advertisement

पूजन के बाद नंदी हॉल में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को शाल और श्रीफल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित जूना महाकालेश्वर मंदिर और अनादिकल्पेश्वर मंदिर पहुंचकर भी दर्शन किये और पूजा अर्चना की। इसके पहले सीएम डॉ. यादव रविवार को भाजपा नेता जगदीश पांचाल और कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के निवास पर शोक संवेदना जताने पहुंचे थे। बता दें कि पांचाल के पिता और शर्मा के पुत्र का गत दिवस निधन हो गया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें