Advertisement

ऑटो टकराने की बात को युवक को घेरकर चाकू मारे, हालत गंभीर

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। महाकाल क्षेत्र में शनिवार देर रात ऑटो चालक को कुछ बदमाशों ने घेरकर चाकू मारे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विवाद ऑटो टच होने का बताया जा रहा है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन निजी अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर है। मामले में महाकाल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है लेकिन नामों का खुलासा नहीं किया।

Advertisement

महाकाल पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1.15 बजे की है। घायल का नाम राजिक पिता रईसउद्दीन हुसैन निवासी गरीब नवाज कॉलोनी है। राजिक ऑटो चलता है। बीती रात ऑटो टच होने की बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमें कुछ युवकों ने राजिक को जयसिंहपुरा स्थित बुलबुल होटल के सामने घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले।

हमले में राजिक के पैर और पीठ में गंभीर घाव लगे हैं। उसे तत्काल चरक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महाकाल पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है लेकिन नामों का खुलासा करने से इंकार कर दिया। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि घटना में शामिल एक बदमाश का नाम भूरा है जो जयसिंहपुरा का रहने वाला बताया जा रहा है।

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज सामने आया

घटना का 37 सेकंड सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें चार बदमाश मिलकर राजिक को सडक़ पर पटककर जमकर पीट रहे हैं तभी एक अन्य बदमाश हाथ में फुटपाथ पर लगाने वाले ब्लॉक लेकर आता है और हमला करता दिखाई दे रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें