Advertisement

माता-पिता से मिलने जा रहे दंपत्ति की बाइक को कार ने पीछे से मारी टक्कर, 6 माह के बेटे की मौत

पत्नी की हालत गंभीर

Advertisement

उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंथपिपलई में अतिथि ढाबे के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक से जा रहे दंपत्ति को पीछे से भीषण टक्कर मार दी जिसमें उनके छह साल के बेटे की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिनका इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों ने बताया कि अरुण पिता कालूराम केवट (२१) निवासी दोनता जागीर, थाना टोंकखुर्द (देवास) अपनी पत्नी पायल और ६ माह के बेटे दक्षराज के साथ १० दिन पहले इंदौर स्थित अपने ससुराल गया था। वहां से तीनों रविवार को माता-पिता से मिलने के अपने घर दोनता जागीर जा रहे थे तभी दोपहर करीब २.३० बजे पंथपिपलई के पास अतिथि ढाबे के सामने उनकी बाइक को कार क्रमांक एमपी ०९ एएच ०६५९ के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी।

Advertisement

टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम दक्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पायल गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जांच अधिकारी भंवरलाल यादव ने बताया कि आरोपी कार चालक अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें