Advertisement

महाप्रभुजी को लगाया 300 किलो खरबूजे के पने का मनोरथ भोग

सात दिवसीय वल्लभाचार्य जयंती महोत्सव में मोगरे के फूलों से सजाया बंगला

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन सात दिवसीय श्रीमद् वल्लभाचार्य जयंती महोत्सव के अंतिम दिन आचार्यश्री महाप्रभुजी को 300 किलो खरबूजे का पना मनोरथ का भोग लगाया गया एवं मोगरे के फूलों से बंगले को सजाया गया।

सर्वप्रथम ब्रज वेशभूषा, प्रश्न मंच, पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन श्री महाप्रभुजी की बैठक मंगलनाथ रोड पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य ट्रस्टी वि_ल नागर, अतिथि नारायण यादव, सुरेश विजयवर्गीय, रजत मेहता, विजय केवालिया, राधारमण नागर थे।

Advertisement

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं आचार्य महाप्रभु को माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर ब्रज वेशभूषा प्रतियोगिता 0 से 5 वर्ष में प्रथम अनवी नीमा, द्वितीय यशस्वी दिसावल, तृतीय वेदेश व्यास रही। 6 से 10 वर्ष में प्रथम सौम्या नीमा, द्वितीय समायरा जवेरी, तृतीय मान्यता पोरवाल रहे। साथ ही सभी वैष्णव के लिए प्रश्न मंच का आयोजन रखा गया। प्रश्न मंच का संचालन नूपुर नीमा, अदिति नीमा, वर्तिका नागर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्रीमद् वल्लभाचार्य जयंती महोत्सव समिति के सभी सदस्यों का उपर्णा, माला व स्मृति चिन्ह कार्यक्रम संयोजक वि_ल नागर, जितेंद्र गांधी, राजेंद्र शाह, गिरधर गोपाल नीमा, आनंद पुरोहित, श्याम माहेश्वरी, जयेश श्रॉफ, हेतल शाह, कृष्णा माहेश्वरी एवं अतिथियों द्वारा भेंट कर सम्मान किया गया। आश्रय के पद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर बृजमोहन नीमा, गोरधन नीमा, ओम शर्मा, हीरालाल शर्मा, सुरेंद्र शाह, नितिन नीमा, वरुण नागर, अमित नागर, विशाल नीमा आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें