Advertisement

बीएमएस के स्थापना दिवस पर निकाली रैली

उज्जैन। भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस पर पदार्पण कार्यक्रम भोपाल के रविन्द्र भवन पॉलीटेक्निक कॉलेज चौराहा पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या ने की। उदघाटनकर्ता दत्तात्रेय होसबोले रहे।

Advertisement

वी. भागय्या के आतिथ्य में हुए समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल मंचासीन रहे। कार्यक्रम में नगर निगम उज्जैन के भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सफाई कामगार संघ, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के संरक्षक रामचंद्र कोरट के नेतृत्व में डॉ. पवन व्यास, चंदगीराम पहलवान, रमेशचंद्र रघुवंशी, अजयप्रकाश मेहता, नितिन मुसले, शैलेष नागर आदि सम्मिलित हुए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें