Advertisement

बहन से मिलकर लौट रहे भाई के सामने आया डंपर, बचने के चक्कर में बाइक से गिरकर घायल

सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोट, इलाज जारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। मेरगढ़ से अपनी बहन से मिलकर बाइक से लौट रहे युवक के सामने अचानक डंपर आ गया। हड़बड़ाहट और उससे बचने के चक्कर में उसकी बाइक गड्ढे में उतर गई जिससे वह गिरकर घायल हो गया। सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोट के चलते उसे तत्काल चरक अस्पताल लाया गया जहां उसे भर्ती करवाया गया है।

दरअसल, घटना सोमवार रात करीब १०.३० बजे की है। माकड़ौन थाना क्षेत्र के ग्राम चिरड़ी का रहने वाला फूलसिंह पिता पन्नालाल सोमवार को मेरगढ़ में रहने वाली अपनी बहन से मिलकर बाइक से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक सामने से डंपर आ गया जिससे बचने के चक्कर में फूलसिंह की बाइक गड्ढे में घुस गई जिससे वह गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Advertisement

बाइक से गिरकर चाचा और भतीजा घायल

झाबुआ में अपने गांव से लौट रहे थे तभी फिसल गई बाइक

Advertisement


उज्जैन। झाबुआ स्थित अपने गांव से वापस अपने घर दौलतपुर जा रहे चाचा-भतीजे बीती शाम बाइक से गिरने के कारण घायल हो गए। हादसे में चाचा को ज्यादा चोट आई है, जबकि भतीजे को पैर में चोट है। दोनों का चरक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घायल का नाम दिनेश पिता जग्गू मावी निवासी दौलतपुर और उसका भतीजा राधेश्याम पिता बद्रीलाल है। राधेश्याम ने बताया कि वह सोमवार को झाबुआ में अपने गांव गए थे और शाम को बाइक से वापस लौट रहे थे। शाम करीब ४ बजे रास्ते में अचानक से बाइक स्लीप हो गई जिससे चलते दोनों गिर गए। इस हादसे में चाचा दिनेश को सिर और हाथ में ज्यादा चोट आई। दोनों घायलों को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Write a review