Advertisement

उज्जैन से घर जा रहे थे बुजुर्ग, बबूल के पेड़ से टकराकर गिरे, गंभीर घायल

सुबह चरक अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, इलाज जारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। माकड़ौन थाना क्षेत्र के ग्राम सुमराखेड़ा के रहने वाले बुजुर्ग बीती रात उज्जैन से अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में आंधी चलने से गिरे पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परिजन सुबह चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

७० वर्षीय घायल का नाम नारायण पिता गणपत मालवीय निवासी ग्राम सुमराखेड़ा है। उनके पुत्र जितेंद्र मालवीय ने बताया कि वह किसी काम के चलते बाइक से उज्जैन आए थे। काम खत्म करने के बाद नारायण बाइक से वापस घर लौट रहे थे तभी पिछले दिनों चली आंधी के कारण बबूल का पेड़ सडक़ पर गिरा था जो अंधेरे के कारण उन्हें नहीं दिखा। इससे वह बाइक सहित उससे टकरा गए और गंभीर घायल हो गए। राह चलते लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। शुक्रवार सुबह परिजन उन्हें चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। माकड़ौन पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review