घर में खुशबू का वास्तु कुछ कहता है

चंदन की खुशबू- वास्तु शास्त्र में चंदन की सुगंध को सबसे शुभ माना गया है। घर में चंदन अगरबत्ती या चंदन का दीपक जलाने से मानसिक शांति मिलती है और लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
कपूर की महक- कई बार आपने नोटिस किया होगा कि बहुत से लोग अपने कपड़ों या पूजा के दौरान अक्सर कपूर ही जलाते हैं। इससे घर में न सिर्फ अच्छी खुशबू फैलती है बल्कि कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। वास्तु के अनुसार, जो हर रोज सुबह-शाम कपूर जलाते हैं उनके घर का माहौल पवित्र होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है।
गुलाब की सुगंध- गुलाब का रूम फ्रेशनर शायद हर लोगों को पसंद होता हो। लेकिन क्या यह केवल अच्छी खुशबू के लिए है। दरअसल फूल प्रेम और सकारात्मकता का प्रतीक है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में गुलाब की खुशबू फैलाने से रिश्तों में मिठास आती है और वातावरण आनंदमय बनता है।
मोगरा और चमेली की खुशबू- रात में खिलने वाले फूलों की खुशबू से घर में सकारात्मक कंपन पैदा होते हैं। इससे नींद अच्छी आती है और मानसिक तनाव कम होता है।
लोहबान और धूप की महक- पुराने समय से ही मंदिरों और घरों में लोहबान या धूप का इस्तेमाल होता रहा है। वास्तु के अनुसार, इसकी खुशबू से घर से बुरी शक्तियां दूर रहती है।









