Popup Image
Advertisement

दुष्कर्म के आरोपी का साथ देने वाला दोस्त पुलिस गिरफ्त में

दो माह पहले मालीपुरा से महिला को भगाकर ले गया था युवक

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दो माह पहले मालीपुरा में रहने वाली महिला को घर से भगाकर एक युवक इंगोरिया थाना क्षेत्र के गांव में दोस्त के घर ठहरा था। देवासगेट थाना पुलिस ने दो दिन बाद महिला व युवक को पकड़ लिया लेकिन दोस्त फरार हो गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया था जिसे कल गिरफ्तार किया गया।

यह था मामला
पुलिस ने बताया कि ग्राम कोठड़ी निवासी 25 वर्षीय संतोष पिता रामचंद्र डाबी मालीपुरा में रहने वाली अपनी मौसी के घर आता था। यहीं पड़ोस में रहने वाली महिला को उसने बातों में उलझाकर दोस्ती कर ली और 13 फरवरी को वह महिला को अपने साथ भगाकर ले गया। दोनों यहां से भागने के बाद ग्राम मतांगना इंगोरिया निवासी दोस्त मुकेश पिता बगदीराम के घर पहुंचे। मुकेश ने इन्हें अपने घर में रखा जहां संतोष ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। देवासगेट थाना पुलिस ने महिला के पति की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की और महिला की तलाश शुरू की थी।

Advertisement

दोस्त के घर से मिले थे दोनों
पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की जिसमें पता चला कि संतोष डाबी और महिला ग्राम मतांगना में मुकेश के घर में रुके हैं। पुलिस टीम ने मुकेश के घर दबिश देकर महिला व संतोष को पकड़ा व थाने लाकर पूछताछ शुरू की जिसमें महिला ने पुलिस को बताया कि संतोष डाबी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में संतोष के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जेल पहुंचा दिया और उसके दोस्त मुकेश को सह आरोपी बनाया गया लेकिन वह फरार था। पुलिस ने मुकेश को कल गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें