Popup Image
Advertisement

विक्रम सरोवर के सौंदर्यीकरण पर नगर निगम 3 करोड़ रुपए खर्च करेगा, 85 मीटर ब्रिज भी बनेगा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में स्थित विक्रम सरोवर की हालत दयनीय हो गई है। इस सरोवर की सफाई नहीं होने से पानी बदबू मार रहा है।

Advertisement

पिछले कई दिनों से यह मांग की जा रही थी कि विक्रम सरोवर की हालत सुधारी जाए। नगर निगम ने अब इसकी ओर ध्यान दिया है। बनाई गई विक्रम सरोवर परियोजना पर करीब 3 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। सरोवर पर 85 मीटर लंबा और 4 मीटर चौड़ा ब्रिज बनाया जाएगा। यह ब्रिज सरोवर से साढ़े चार मीटर की ऊंचाई पर होगा और सीधे फुटपाथ से जुड़ेगा। सौंदर्यीकरण में कई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। इनमें पाथवे, मिट्टी की रोकथाम के लिए टो वाल, पैदल घूमने के लिए फुटपाथ, गज़ीबो, लोटस पांड और फाउंटेन शामिल हैं। सरोवर के आसपास के सघन वृक्षों को भी संरक्षित किया जाएगा।

ठेकेदार को निर्देश दिए हैं – आयुक्त
नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक के अनुसार विक्रम सरोवर के लिए योजना बनाई गई थी, अब उसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है। ठेकेदार को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इससे सरोवर में साफ और शुद्ध पानी की उपलब्धता बनी रहेगी। ब्रिज और बाउंड्री वाल का निर्माण बारिश से पहले पूरा किया जाए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें