Advertisement

मोबाइल ट्रेस कर हत्यारे तक पहुंची पुलिस गुस्से में उतारा दिया था वृद्ध को मौत के घाट

यूपी के महोबा का रहने वाला है आरोपी, 600 रु. और वृद्ध का मोबाइल लेकर पहुंच गया था अपने गृहनगर

Advertisement

उज्जैन। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम देवराखेड़ी में रहने वाले 60 वर्षीय वृद्ध की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने यूपी के महोबा से गिरफ्तार किया है। नशे में उसका विवाद बारिश से बचने के लिए खड़े वृद्ध से हुआ था जिसके बाद उसने गुस्से में आकर वृद्ध की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम साहिल मोहम्मद है और वह यूपी के महोबा का रहने वाला है। हत्या करने के बाद वह वृद्ध की जेब में रखे 600 रुपए और मोबाइल लेकर पहले देवास, फिर भोपाल होता हुआ महोबा चला गया था। इस दौरान आरोपी मोबाइल इस्तेमाल करता रहा जिसे पुलिस ने ट्रेस कर उसे धरदबोचा।

Advertisement

इसलिए दिया हत्या को अंजाम: मृतक श्रवण पिता जगन्नाथ चौधरी निवासी देवराखेड़ी 22 जुलाई को उज्जैन से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान वह बारिश से बचने के लिए नरवर बायपास पर बायो पेट्रोल पंप के समीप टायर की दुकान पर जाकर खड़ा हो गया। यहां आरोपी साहिल मोहम्मद पहले से खड़ा था और नशे में था। श्रवण बार-बार उसे दूर जाने के लिए कह रहा था। इसी दौरान उसने साहिल को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इससे गुस्साए साहिल ने मारपीट करते हुए पत्थर से सिर कुचलकर श्रवण को मौत के घाट उतार दिया और वहां से फरार हो गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें