Popup Image
Advertisement

रुद्रसागर पर बने ब्रिज की मरम्मत का काम पूरा, अब शुरू होने का इंतजार…

पिछले दिनों डंपर ने टक्कर मार कर दिया था क्षतिग्रस्त

Advertisement

25.22 करोड़ रुपए की लागत से बना है

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रुद्रसागर पर 25.22 करोड़ रुपए से बने सम्राट अशोक सेतु की मरम्मत का काम गुरुवार को पूरा हो गया। पिछले दिनों मिट्टी निकालने के दौरान डंपर की टक्कर से शक्ति पथ की ओर वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि, काम पूरा होने के बाद अब श्रद्धालुओं को इसके शुरू होने का इंतजार है।

Advertisement

दरअसल, श्री महाकालेश्वर मंदिर के पीछे वाले हिस्से में रुद्रसागर के ऊपर शक्ति पथ से मानसरोवर भवन तक जाने के लिए 25.22 करोड़ रुपए की लागत से ब्रिज बनाया है। करीब ढाई वर्ष पहले मई 2022 में ब्रिज इसका काम शुरू हुआ था और काम पूरा होने के बाद इसी साल 15 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्रिज का लोकार्पण किया था। ब्रिज 200 मीटर लंबा और ६ मीटर चौड़ा बनाया गया है।

ब्रिज के मध्य 19 मीटर चौड़ी जगह रखी गई है। दोनों ओर सुंदर लाइटिंग की गई है। जिस पर खड़े होकर श्रद्धालु रुद्रसागर की खूबसूरती निहार सकते हैं और श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन भी कर सकते हैं। इसके शुरू होने से चारधाम से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए करीब डेढ़ किमी की दूरी कम हो जाएगी। वे शक्तिपथ से सीधे मानसरोवर भवन तक पहुंच सकेंगे। ब्रिज बनने के बाद से किसी ना किसी कारण के चलते शुरू नहीं हो सका है। हालांकि, अब मरम्मत का काम पूरा होने के बाद जल्द इसके शुरू होने की उम्मीद है।

Advertisement

डंपर की टक्कर से हुआ था क्षतिग्रस्त

ब्रिज के नीचे से मिट्टी हटाने के दौरान 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात डंपर की टक्कर से ब्रिज का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। पत्थर से बनी बिल्सियां तक उखड़ गई थीं। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू हुआ था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें