Advertisement

दराते से युवक पर हमला करने वाली महिला जमानत पर छूटी

उज्जैन। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक पर एक महिला ने पति के साथ मिलकर दराते से प्राणघातक हमला किया था। चिमनगंज थाना पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जमानत पर छोड़ा। पुलिस ने बताया कि शीतला माता की गली जीवाजीगंज क्षेत्र में रहने वाला 31 वर्षीय इकबाल पिता सादिक एचएसएस ग्रुप में खिलचीपुर नाके पर काम करता है। शुक्रवार दोपहर शंकरपुर पंचकुआ निवासी यास्मीन पति अखलाक अपने पति के साथ खिलचीपुर नाका पहुंची और बुलेट पर बैठे इकबाल पर दराते से हमला कर दिया।

Advertisement

जिससे उसको गंभीर चोट आईं। लोगों ने इकबाल को चरक अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर किया गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर चिमनगंज थाना पुलिस ने इकबाल के बयान लेने के बाद आरोपी दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि इकबाल की मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद धारा बढ़ सकती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें