युवक ने जहरीला पदार्थ खाया अस्पताल लाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा

कपड़े पर प्रिंटिंग का काम करता था, शव परिजनों को सौंपा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे तत्काल चरक अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने भी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक का नाम नीलेश पिता कमल परमार (21) निवासी तोड़ी मोहल्ला, भैरवगढ़ है। वह कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करता था। गुरुवार रात को वह घर आया लेकिन रात करीब 10.30 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि वह इकलौटा बेटा था, उसकी दो छोटी बहनें हैं। उस पर कोई कर्ज भी नहीं था और किसी तरह की परेशानी भी नहीं थी, फिर भी उसने ऐसा क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं है। शुक्रवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
नशे में फांसी लगाई

उज्जैन। जयसिंहपुरा में रहने वाले युवक ने शराब के नशे में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तत्काल उसे चरक लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक का नाम मनीष राव पिता कुशल राव गरुड़ (35) निवासी जयसिंहपुरा है। उसके परिजन एवं दोस्तों ने बताया कि रात करीब १ बजे उसने फांसी लगाई। उसके पिता ने उसे फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं।










