Advertisement

युवक ने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बहन ने कहा…पत्नी करती थी विवाद, बेटे को लेकर गई मायके

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पत्नी बोली… बेरोजगारी के कारण डिप्रेशन में था

अक्षरविश्व न्यूज

Advertisement

उज्जैन। सेठी नगर में किराए के मकान में रहने वाले युवक ने देवासरोड स्थित कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ठेकेदार पहुंचा तो युवक को फंदे पर लटके देखा। युवक की पत्नी और बहन ने युवक की आत्महत्या के अलग-अलग कारण बताए जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

सेठी नगर में किराए के मकान में रहने वाले 40 वर्षीय मुकेश पिता ललित कुमार का देवासरोड स्थित शिवांश वैली में मकान निर्माण चल रहा है। उसी मकान में मुकेश को फांसी के फंदे पर लटके हुए ठेकेदार ने देखा और परिजन को सूचना दी। मुकेश की बहन इंदौर निवासी चेतना वर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी हेमश्वेता मेंगोलिया आए दिन विवाद करती थी।

Advertisement

परिवार के लोगों से मुकेश को बात भी नहीं करने देती। दो दिन पहले मुकेश से विवाद करने के बाद हेमश्वेता किराए के मकान में ताला लगाकर अपने बेटे प्रणय के साथ जोधपुर स्थित मायके चली गई। मुकेश अपने निर्माणाधीन मकान पर गया और पुांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी हेमश्वेता ने बताया कि वह सेंटथॉमस स्कूल में शिक्षिका हैं।

उनकी शादी को 19 वर्ष हो गए। 15 वर्ष का बेटा है। मुकेश नशा करता था। आए दिन मारपीट भी करता था। उसके पास रोजगार नहीं था इस कारण डिप्रेशन में रहने लगा था। जोधपुर में बहन की शादी होने से बेटे को लेकर दो दिन पहले गई थी। जाने से पहले भी मुकेश ने घर में विवाद किया आतमहत्या की धमकी दी थी। इसकी सूचना डायल 100 पर दी उसके बाद बेटे के साथ जोधपुर चली गई। वहां मुकेश द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली।

सोशल मीडिया पर लिखा नोट

बहन चेतना वर्मा का कहना है कि मुकेश ने आत्महत्या के पहले व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट लिखकर उन्हें फारवर्ड किया था। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। व्हाट्सएप पर लिखा सुसाइड नोट जांच का विषय है फिलहाल शव का पीएम कराया जा रहा है।

Related Articles

Write a review