Advertisement

युवक को घेरकर चाकू मारे, लगाने पड़े 15 टांके

हालत गंभीर होने पर इंदौर रैफर किया, रंजिश के चलते हमला

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ग्राम करोंदिया से घर लौट रहे युवक को तीन लोगों ने घेरकर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर घायल हो गया। परिजन तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रैफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

घायल का नाम अंकित पिता बाबूलाल राठौर (24) निवासी जीवनपुरखेड़ा है। वहीं रहने वाले उसके जीजा सतीश भाटी ने बताया अंकित शनिवार रात गांव के ही दो अन्य लोगों के साथ करोंदिया से लौट रहा था तभी रात करीब ८.४५ बजे गांव के बाहर शिप्रा वेयर हाउस के आगे मलखान, अमित और कैलाश श्ंिादे ने रोककर चाकू से हमला कर दिया। उसे छाती पर दो जगह चाकू के गंभीर घाव लगे जिससे वह बेहोश हो गया और बदमाश भाग गए। इसके बाद तुरंत अंकित को रात १० बजे चरक अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर इंदौर रैफर कर दिया। घाव गहरा होने से उसे १५ टांके लगाने पड़े। मामले में पंवासा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

पुरानी रंजिश में हमला किया
अंकित के जीजा सतीश भाटी ने बताया कि अंकित का पूर्व में किसी बात को लेकर मलखान, अमित और कैलाश शिंदे से विवाद हो गया था। संभवत: इसी के चलते उन्होंने हमला किया। एक साल पहले ही अंकित की शादी हुई है। अभी उसके बच्चे नहीं है। घर में उनके अलावा माता-पिता भी हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें