स्लो पॉइजन हैं ये चीजें, शरीर को हो सकता है नुकसान

By AV News

दिन की शुरुआत अगर अच्छी हो तो इस बात की संभावना अधिक रहती है कि पूरा दिन बढिय़ा जाए। इसके लिए जरूरी है कि हम अपने दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते से करें। टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट से हमें एनर्जी मिलती है और हम काफी पॉजिटिव भी रहते हैं। डॉक्टर्स भी सुबह का नाश्ता स्किप करने से बचने की सलाह देते हैं।

लेकिन क्या आप अपने नाश्ते में हेल्दी चीजें खा रहे हैं या फिर आप केवल अपना पेट ही भर रहे हैं। अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए और एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि आप अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें।

आजकल बाजार में कुछ ऐसी चीजें उपलब्ध हैं जिन्हें खाने से शरीर को पोषण नहीं मिलता है और इनसे कई गंभीर बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर रोबिन शर्मा आपको खाने पीने की उन चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके शरीर को कमजोर बना सकती हैं और अगर आप अपने ब्रेकफास्ट में इन्हें खा रहे हैं तो आपको तुरंत इनका सेवन बंद करना चाहिए।

ब्रेड
ज्यादतर लोग सुबह नाश्ते में ब्रेड खाना पसंद करते हैं। यहां तक की बच्चों को भी हम अक्सर ब्रेड या ब्रेड से बनी चीजें ब्रेकफास्ट में देते हैं। कुछ बच्चे ब्रेड अपने लंच बॉक्स में भी लेकर जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रेड पेट के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। इससे पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। हायली प्रोसैस्ड और बहुत ज्यादा रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होने की वजह से इससे पेट संबंधित बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। ब्रेड खाने से शरीर को ताकत नहीं मिलती और सुस्ती भी महसूस होती है। इसके अलावा इसे खाने के तुरंत बाद भूख भी लगने लगती है।

पैक्ड फूड
बाजार में कई ऐसे पैक्ड फूड मिलते हैं जो सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं। चूंकि यह फ्रेश नहीं होते हैं इसलिए इनमें पोषक तत्वों की कमी होती है। पैक्ड फूड में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी अधिक होती है। इसके अलावा इनमें शुगर और सोडियम भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ज्यादा पैक्ड फूड खाने से हमेशा सुस्ती और थकान महसूस होती है। इसके अलावा भूख भी ज्यादा लगती है। ऐसे में मोटापा और डायबिटीज का रिस्क बढ़ जाता है।

चाय
बहुत कम ही लोग ऐसे होते हैं जिन्हें चाय पीना नापसंद होता है। कुछ लोगों की सुबह की शुरुआत चाय से ही होती है तो वहीं कुछ लोग इसे नाश्ते के साथ या नाश्ते के बाद पीना पसंद करते हैं। लेकिन चाय पीने के भी कई नुकसान हो सकते हैं। खासतौर पर अगर आप नाश्ते के साथ चाय पी रहे हैं तो जो भी आप खा रहे हैं उससे मिलने वाले न्यूट्रिशन को अब्जॉर्ब करने में चाय रुकावट पैदा करती है। अगर आप दूध वाली चाय पीते हैं और उसके साथ नमक वाली चीजों का सेवन कर रहे हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। नमक वाली चीजों के साथ चाय पीने से कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती है।

Share This Article