Advertisement

बालों को फिर से चमकदार और सुंदर बना देंगे ये टिप्स

गर्मी के मौसम में नमी, पसीना, तेज धूप और डिहाइड्रेशन स्कैल्प को ड्राई बना देती है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और बाल झड़ने लगते हैं। इसके साथ-साथ बालों की चमक भी खो जाती है। अब ऐसे में आपको सिर्फ बाहरी ट्रीटमेंट ही नहीं, बल्कि पोषण की भी जरूरत होती है। इसके लिए आपको कुछ फलों को अपनी डाइट में शामिल करना होगा। आपकी डाइट में शामिल ये खास फल न सिर्फ हेयर फॉल को रोक सकते हैं, बल्कि बालों को फिर से चमकदार और सुंदर बना देंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

आंवला
आंवला विटामिन सी का पॉवरहाउस है, जो कोलेजन को बढ़ाता है और स्कैल्प को मजबूती देता है। यह बालों की ग्रोथ को तेज करता है और उन्हें टूटने से बचाता है। रोज सुबह खाली पेट 1 चम्मच आंवला पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें या आंवला जूस पिएं।

पपीता
इसमें मौजूद एंजाइम्स स्कैल्प को डिटॉक्स करते हैं और डैंड्रफ को हटाते हैं। विटामिन ए बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करता है। ब्रेकफास्ट में सलाद या स्मूदी के रूप में लें।

Advertisement

केला
केला बालों को नमी देता है और उन्हें फ्रिजी होने से बचाता है। इसमें मौजूद बायोटिन और पोटैशियम बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं। रोज 1 केला स्नैक टाइम में लें, या बनाना शेक पिएं।

सेब
सेब में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं। बालों में प्राकृतिक चमक लौटाने में मददगार हैं। दिन में एक सेब खाना बालों और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

Advertisement

संतरा
संतरे में मौजूद विटामिन सी बालों को मजबूती देने के साथ-साथ स्कैल्प को हाइड्रेट भी करता है। यह बालों को पतला होने से बचाता है। दिन में एक बार संतरा खाएं या इसका फ्रेश जूस लें।

Related Articles

Write a review