तीन बाइक चुराई, दो बाइक फेंक गए

पुलिस को लावारिस हालत में मिली दो बाइक।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
अक्षरविश्व न्यूज उन्हेल। इन दिनों नगर क्षेत्र के आसपास ग्रामीण में बाइक चोरों का बोलबाल दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा ही मामला बीती रात ग्राम झिरन्या उन्हेल में आया। चोरों ने तीन बाइक पर हाथ साफ कर दिया। जिसमें दो बाइक गांव के बाहर छोड़ गए लेकिन एक बाइक ले जाने में सफल रहे।
गांव वालों ने बताया कि यह घटना करीब रात्रि 2 बजे की है। जिसमें एमपी 13जेड बी 4819 हीरोहोंडा शाइन भरत पटेल नामक व्यक्ति की बाइक ले गए व अन्य जीवन मालवीय, सुनील बैरागी की गांव के बाहर छोड़ कर भाग गए। विदित हो कि ग्रामीण क्षेत्र में अभी चोर काफी सक्रिय हो गए हैं।
Advertisement









