Advertisement

ट्रांसफार्मर से पार्ट्स और ऑइल चोरी करने वाले तीन बदमाश रिमांड पर

उज्जैन। ट्रांसफार्मर तोड़कर उनके पार्ट्स और ऑइल चोरी करने वाले तीन बदमाशों को चिंतामण पुलिस ने गिरफ्तार कर 8 सितंबर तक रिमांड पर लिया है। पूछताछ में बदमाशों ने ट्रांसफार्मर तोडऩे की 8 से ज्यादा वारदात कबूल की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

चिंतामण थाना क्षेत्र के ग्राम जवासिया और खेमासा में एक माह से ट्रांसफार्मर तोड़कर उसके पार्ट्स और ऑइल चोरी की घटनाएं हो रही थीं। पुलिस ने सुरेश पिता बद्रीलाल चौधरी निवासी जवासिया की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि बदमाश बडऩगर रोड स्थित ढाबे पर हैं और फिर से वारदात करने की फिराक में हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शाकिर उर्फ लालू पिता शब्बीर शाह निवासी खजराना, इंदौर और अरबाज उर्फ अली पिता सलीम शाह निवासी नजरपुर को धरदबोचा।

पूछताछ में उन्होंने साथी मुजफ्फर उर्फ मोना पिता आशिक शाह निवासी ग्राम बामोरा हालमुकाम इंदिरानगर कब्रिस्तान के साथ वारदात करने की बात कही जिसके बाद पुलिस ने मुजफ्फर उर्फ मोना को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से 8 सितंबर तक रिमांड पर लिया है।

Advertisement

बैंक चोरी: आरोपियों को आज पेश करेगी पुलिस

उज्जैन। एसबीआई की महानंदानगर ब्रांच में 4 करोड़ का सोना और 8 लाख कैश चोरी करने वाले मास्टर माइंड जय भावसार उर्फ जिशान निवासी दानीगेट और उसके साथी अब्दुल्ला, अरबाज, साहिल और कोहिनूर का शनिवार को रिमांड खत्म हो गया। टीआई राकेश भारती ने बताया की माधवनगर पुलिस सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी।

Advertisement

Related Articles

Write a review