Advertisement

हेल्दी रहने के लिए नाश्ते में कभी ना करें ये 5 गलती

नाश्ता बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह शरीर को पूरे दिन के लिए तैयार करता है। इसलिए आपको बहुत सोच समझकर इसमें चीजों का सेवन करना चाहिए। लेकिन 5 गलतियों को भारतीय लोग काफी करते हैं। जो उन्हें कई सारी दिक्कतों के करीब ले जा सकती हैं। ब्रेकफास्ट में होने वाली इन गलतियों के बारे में डॉक्टर सलीम जैदी ने जानकारी दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

डॉक्टर ने बताया कि ब्रेकफास्ट दिन का पहला मील है, जो आपके पूरे दिन के मेटाबॉलिज्म और एनर्जी को डिसाइड करता है। उन्होंने आगे कहा कि सवाल यह है कि क्या आप सुबह अपनी बॉडी को सही स्टार्ट दे रहे हैं या इन छोटी छोटी गलतियों की वजह से अपनी सेहत को खतरे में डाल रहे हैं।

खाली पेट चाय: अगर आपको सुबह सबसे पहले चाय पीने की आदत है तो यह ब्रेकफास्ट में होने वाली गलती है। डॉक्टर का कहना है कि खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी बढ़ती है। आपका कोर्टिसोल हॉर्मोन बढ़ता है, डिहाइड्रेशन होती है और भूख कम हो जाएगी।

Advertisement

रोज पराठा खाना: इसी तरह अगर आप रोज नाश्ते में पराठा खाते हैं तो काब्र्स ज्यादा ले रहे हैं। इसके साथ प्रोटीन की कमी भी हो रही है। ऐसा करने से पेट तो भर जाता है, लेकिन इंसुलिन स्पाइक होगा और और दोपहर तक नींद भी बहुत आएगी और भारीपन रहेगा।

 इंस्टेंट ओट्स : अगर आप हेल्दी समझकर इंस्टेंट ओट्स नाश्ते में खा रहे हैं तो फाइबर कम ले रहे हैं। यह हाइली प्रोसेस्ड होता है, जिस वजह से शुगर बढ़ाता है। वहीं डॉक्टर ने कहा कि वेट लॉस के लिए तो इसे लेने के बारे में सोचना भी मत।

Advertisement

चाय के साथ बिस्किट-रस : लोगों को चाय के साथ बिस्किट या रस खाने की आदत होती है। लेकिन इनके अंदर बहुत सारी मैदा, शुगर और ट्रांस फैट होते हैं। जो शरीर में इंसुलिन स्पाइक करने के साथ मोटापा भी बढ़ाते हैं।

कुछ ना खाना : अगर डाइटिंग के चक्कर में सुबह कुछ नहीं खाते हैं तो मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है। दिन में जंक फूड खाने की क्रेविंग बढ़ेगी और दोपहर को जब आप खाना खाओगे तो ओवरईटिंग हो सकती है।

Related Articles