आज का राशिफल (16 अप्रैल 2024)

By AV NEWS 1

मेष: निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। व्यर्थ प्रपंच मेें समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। शुभांक-1-3-5

वृषभ:अपने हित के काम सुबह सबेरे निपटा लें। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखें। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। शुभांक-२-४-६

मिथुन: अपने काम को प्राथमिकता सें करें। बुरी संगत से बचें।स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। लेन देने में अस्पष्टता ठीक नहीं। भय तथा शत्रुहानिक की आशंका रहेगी। शुभांक-४-७-९

कर्क:दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप ना करें। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अच्छे से कार्य के लिए रास्ता बना लेंगे। शुभांक-२-४-५

सिंह: मान सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-४-५-६

कन्या:संतोषजनक सफलता मिलेगी। निष्ठा से किया गया काम पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ होगा। शुभांक-२-४-७

तुला: परिवारजन का सहयोग और समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आय व्यय की स्थिति सामान्य रहूेगी। शुभांक-५-६-९

वृश्चिक:अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शुभांक-३-६-८

धनु: शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट अपव्यय के कारण बनेंगे। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। समय व्ययकारी सिद्ध होगा। वैचारिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शुभांक-३-५-७

मकर:व्यापार में वृद्धि व उत्तम लाभ मिलेगा। मित्रों की उपेक्षा करना ठीक नहीं रहेगा। नौकरी क्षेत्र में कुछ उलझनेेंं रहेंगी। व्यापार में वृद्धि होगी। शुभांक-४-६-८

कुंभ: महत्वपूर्ण निर्णय के लिए दूरदर्शिता से काम लें। कोष में कमी व व्यय की अधिकता से परेशान होंगे। किसी से विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। शुभांक-२-६-९

मीन: प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच अप्रत्याशित विघ्न पैदा होंगे। आमोद प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। शुभांक-५-६-८

Share This Article