Popup Image
Advertisement

आज का राशिफल (22 फरवरी 2024)

मेष: कुछ प्रतिफल गोचर का क्षोभ दिनभर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिनभर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। शुभांक-३-६-८

Advertisement

वृषभ: स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। शुभांक-४-६-८

मिथुन: महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्ध होंगे। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। शुभांक-२-४-६

Advertisement

कर्क:  धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुखदायी समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्धितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-४-६-७

सिंह: मनोविनोद बढ़ेंगे। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। शुभांक-२-४-६

Advertisement

कन्या: धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। स्थान परिवर्तन की संभावना है। शुभांक-३-५-७

तुला: रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी। शुभांक-३-५-६

वृश्चिक: कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। शुभांक-४-५-७

धनु:  जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात दूर हो जाएगी। परिवारजन का सहयोग काम को बनाना आसान करेगा। शुभांक-२-४-६

मकर:  परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। बौद्धिक उलझनें बनी रहेंगी। शुभांक-१-३-५

कुंभ:  मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक संपत्ति से लाभ। नैतिक दायरे में रहें। मेहमानों का आगमन होगा। चिंतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी। शुभांक-२-६-९

मीन:  शत्रुपक्ष पर आप हावी रहेंगे। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि व शिक्षा में परेशानी आ सकती है। शुभांक-२-४-६

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें