Advertisement

आज का राशिफल ( 31 मार्च 2024)

मेष:मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-३-७-९

Advertisement

वृषभ: कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। शुभांक-३-४-६

मिथुन:स्वास्थ्य लाभ में समय और धन व्यय होगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-३-६-९

Advertisement

कर्क:पर-प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल बन जाएगा। शुभांक-५-८-९

सिंह:कार्य क्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी व संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। मित्रों से सावधान रहें। शुभांक-३-५-७

Advertisement

कन्या:पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खानपान में सावधानी रखें। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शुभांक-३-४-८

तुला:शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। खानपान में सावधानी रखें। व्यापार में प्रगति होगी। अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। शुभांक-३-५-८

वृश्चिक:जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य का त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा लें। कार्य सिद्धि में देर नहीं लगेगी। शुभांक-४-६-९

धनु:मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। शत्रुपक्ष से सावधान रहें। शुभांक-५-७-९

मकर:समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-५-७-९

कुंभ:हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात दूर हो जाएगी। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। साथ ही आगे के लिए रास्ता भी बन जाएगा। धार्मिक यात्रा का योग है। शुभांक-३-५-७

मीन:कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। कार्य क्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। शुभांक-२-४-९

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें