घर के बाहर घूमने से टोका को पीटा

उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दंगवाड़ा में देर रात तक घर के बाहर घूमने से टोकने पर मारपीट हो गई। मामले में घायल पप्पू पिता तेजराम सूर्यवंशी का चरक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पप्पू ने बताया कि उसके घर के बाहर नए गांव में रहने वाला गिरधारी चौधरी आए दिन चक्कर काटता रहता है। कई बार वो देर रात तक घूमता है। बुधवार रात को उसे घर के सामने चक्कर लगाने से रोका तो गिरधारी ने पप्पू पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इंगोरिया पुलिस ने केस दर्ज किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
टिफिन के लिए झगड़ रहा था, चाचा ने पीटा
उज्जैन। माता-पिता से टिफिन जल्दी बनाने के लिए झगड़ रहे संदीप पिता जीवन नायक (२१ वर्ष) निवासी इटियाखेड़ी (खजूरिया) को गुरुवार सुबह उसके चाचा सुरेश व चाची पूजा ने पीट दिया। जिससे उसके सिर में चोट आई है। अस्पताल में इलाज करा रहे सुरेश ने बताया कि उसे सुबह जल्दी काम पर जाना होता है, इसके लिए वो मां से जल्दी टिफिन तैयार करने का कह रहा था। राघवी थाने ने प्रकरण कायम किया है।
भतीजे ने चाचा-चाची पर किया हमला
उज्जैन। खेतों में पानी देने की बात हुए विवाद में ग्राम गढ़ा निवासी रमेश पिता बघीराम पांचाल व पत्नी कलाबाई को भतीजे ईश्वर पिता भेरूलाल पांचाल ने हमला कर घायल कर दिया। दोनों के सिर में चोट है। घायल रमेश ने बताया भतीजे ईश्वर पिता भेरूलाल का खेत भी उससे लगा हुआ है। भतीजे द्वारा पानी देने से इंकार करने पर वह अपने खेत के लिए पानी दूसरे पड़ोसी पूरालाल आंजना से लेता है। इस बात से नाराज ईश्वर ने बुधवार रात को उनकी पाइप लाइन काट दी और पूरा लाल की मोटर, स्टार्टर तोड़ दिए। मना किया तो हमला कर दिया। जिसमें रमेश व उसकी पत्नी कलाबाई घायल हुए।









