Popup Image
Advertisement

दर्दनाक हादसा,बोलेरो-बस टकराईं, 10 की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक बार फिर से दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 19 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दर्दनाक हादसा कैसे हुआ, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में नींद की झपकी आना बताई जा रही है।

Advertisement

प्रयागराज में शुक्रवार की रात लगभग दो बजे यह बड़ा हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और श्रद्धालुओं से ही भरी बस के बीच भीषण टक्कर होने से यह सड़क हादसा हुआ।

जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त बस और बोलेरो में सवार लोग गहरी नींद में थे। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ में स्नान कराने के लिए आ रही एक बोलेरो प्रयागराज के मेजा थाना इलाके में पहुंचते ही मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर मनु के पूरा गांव के सामने बेकाबू हो गई। बेलेरो की सामने से आ रही एक बस से भीषण टकर हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें