Advertisement

महिला को ट्रक ने टक्कर मारी, इलाज के दौरान मौत

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र में जन्माष्टमी का सामान लेने पैदल जा रही महिला को चौपाल सागर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में महिला को चरक अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मृतका का नाम बीना पति सुरेंद्र सिंह डोडिया निवासी इंदिरानगर है। वह शुक्रवार शाम जन्माष्टमी का सामान लेने के लिए पैदल जा रही थी। शाम करीब 7:30 बजे चौपाल सागर चौराहे पर आगर रोड की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया जिससे वह घायल हो गईं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मक्सी रोड निवासी गौरव हिरवे मानवता का परिचय देते हुए मदद के लिए रुके और चिमनगंज पुलिस को सूचना देते हुए घायल को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि वह पहले इंदिरानगर में रहते थे और 10 दिन पहले ही आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के पास स्थित ग्रीन सिटी में शिफ्ट हुए थे। मामले में चिमनगंज पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

Related Articles

Write a review