Advertisement

एयरफोर्स-1 में बैठने का दिखावा ट्रक से निकले, छोटे जेट से उड़े ट्रंप

एपी, न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले माह तुर्किये से ब्रिटेन की यात्रा गुपचुप तरीके से सैन्य विमान में की थी। अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, ईरान की धमकी के बाद ट्रंप की यात्रा का प्लान बदला गया था। तुर्किये की राजधानी अंकारा से निकलते समय ट्रंप कैमरों के सामने तो अपने एयरफोर्स वन विमान में सवार हुए। लेकिन विमान के निचले हिस्से से वह फूड ट्रक में सवार हुए। ट्रक के जरिये ट्रंप करीबी सहयोगियों के साथ निकले और छोटे मिलिट्री विमान सी-32ए तक पहुंचाए गए।

Advertisement

इसी छोटे विमान से रात 10:20 बजे ब्रिटेन के मिल्डेनहॉल एयरबेस पहुंचे। ट्रंप 8 जुलाई को नाटो समिट में शामिल होने के लिए कतर से मिले नए बोइंग 747-8 विमान से अंकारा पहुंचे थे। वापसी में ट्रंप ने कहा कि हम पुराने, हल्के नीले रंग के एयरफोर्स वन से ब्रिटेन जाएंगे। वह इसी विमान में सवार हुए। लेकिन बाद में पता चला कि यह भटकाने वाली रणनीति थी। योजना के तहत कतर वाला नया विमान, पुराना एयरफोर्स वन और छोटा सैन्य विमान तीनों अलग-अलग रास्तों से ब्रिटेन गए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें