TV एक्टर वैशाली ठक्कर सुसाइड केस में राहुल नवलानी गिरफ्तार

टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर के सुसाइड मामले में इंदौर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
आरोपी राहुल नवलानी को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। वैशाली के आत्महत्या करने के बाद से वह फरार चल रहा था। वैशाली ने अपने सुसाइड नोट पर राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर गंभीर आरोप लगाए थे।
बता दें कि पुलिस ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार शाम को पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
उसकी पत्नी का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने इस बात को कन्फर्म किया है।
Advertisement









