Popup Image
Advertisement

नागझिरी में रहने वाले नशे के सौदागर दो भाई गिरफ्तार

उज्जैन। चिमनगंज थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि गया कोठा मंदिर के पीछे दो युवक बैठे हैं। संदिग्ध नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी ने कहा, उन पर नजर रखें, हम टीम भेज रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की पुलिस को देख कर उन्होंने खेत की ओर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

Advertisement

थाने ले जाकर दोनों से पूछताछ की गई। एक ने अपना नाम रेहान और दूसरे ने तौहिद खान बताया। दोनों नागझीरी स्थित गणेश नगर में रहते हैं। दोनों सगे भाई हैं। जब तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से ४९७ ग्राम चरस बरामद हुई। इसकी कीमत करीब साठ हजार रुपए बताई गई है। थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है कि वे इस धंधे में कब से जुड़े हुए हैं। बरामद चरस वे कहां से लेकर आए। दोनों आरोपियों के मोबाइल भी जब्त किए हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पचौरिया के अलावा एसआई लक्ष्मण, जितेंद्र सोलंकी ओर आरक्षक योगेश, सर्वेश की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान को और सघन किया जाएगा। उज्जैन पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई मादक पदार्थ तस्करी या आपराधिक गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें