जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

मध्य प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से हैदराबाद जा रही रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
Advertisement
फ्लाइट के लैंड करने के बाद बम और डॅाग स्क्वाड सहित सुरक्षा के तमाम अधिकारी भी फ्लाइट में पहुंच गए है. फ्लाइट में जबलपुर से 62 पैसेंजर सवार हुए थे.
फ्लाइट की लैंडिंग होने के बाद सभी यात्रियों का सामान, मोबाइल फोन सहित सभी समान फ्लाइट के अंदर ही रखवा दिया गया, इसके बाद उन्हें नीचे उतार दिया गया है. अधिकारियों के द्वारा फ्लाइट की चेकिंग की जा रही है.
Advertisement









