Popup Image
Advertisement

पीएम के कार्यक्रम से दो दिन पहले बारिश अब वॉटरप्रूफ टेंट लगेगा

अंगारेश्वर मंदिर पर 150 फीट लंबा 60 फीट चौड़ा डोम बनाने की तैयारी

Advertisement

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारी के लिए मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार शिप्रा नदी के दोनों तरफ 29.5 किमी लंबे घाट बनाने की तैयारी कर रही है। 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से वर्चुअली इसका भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम अंगारेश्वर मंदिर के सामने शिप्रा तट पर होगा। समारोह से तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद वाटर प्रूफ डोम बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जयपुर से लेबर बुलाई गई है। इससे बारिश के बाद भी शिप्रा नदी के घाट और स्टॉपडेम बनाने के काम का भूमिपूजन अंगारेश्वर मंदिर पर ही तय रखा गया है।

नमामि शिप्रे परियोजना इकाई ने मंदिर के सामने 150 मीटर लंबा और 60 फीट चौड़ा वाटर प्रूफ पंडाल बनाने का निर्णय लिया है। इसकी तैयारी भी गुरुवार से कर दी गई है। जयपुर से लेबर बुलाई गई है जो जल्द ही डोम बनाएगी। डोम बनने के बाद जमीन को समतल किया जाएगा। समारोह में जा प्रतिनिधियों के अलावा साधु संत भी उपस्थित रहेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घाट निर्माण का भूमिपूजन करने के दौरान योजना का प्रेजेंटेशन भी दिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें