हॉकी के दो सितारों ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

उज्जैन। भारतीय हॉकी खिलाड़ी पद्मश्री, अर्जुन पुरस्कार व मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित धनराज पिल्ले व अर्जुन पुरस्कार व एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित आशीष कुमार बल्लाल (पूर्व भारतीय गोलकीपर) भगवान महाकाल की भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। महाकाल मंदिर समिति की ओर से दोनों खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया।

Advertisement
भस्मार्ती के दर्शन के दौरान आशीष का स्वास्थ्य खराब हो गया। मंदिर प्रबंध समिति की मेडिकल टीम द्वारा उनका उपचार किया गया और वे पुन: भस्मार्ती में सम्मिलित हो सके। दोनों खिलाडिय़ों ने कहा कि यहां आकर विशेष अनुभूति हुई। बाबा महाकाल की महिमा अपार है।
Advertisement









