Advertisement

दो नकाबपोशों ने की घर पर फायरिंग कांच से आर-पार हुई दीवार में धंसी गोली

सीसीटीवी में दो बदमाश फायर करते नजर आए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सुबह पांच बजे के करीब नागदा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार के मकान पर दो नकाबपोशों ने गोली चलाई। गोली खिडक़ी के कांच से आर-पार होते हुए दीवार में धंस गई। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई पकड़ में नहीं आया है।

जानकारी के अनुसार दो लोगों ने घनश्याम तंवर नामक व्यक्ति के घर पर फायरिंग की और फरार हो गए। नकाबपोशों ने गोली चलाने से पहले आसपास बैठे कुत्तों को भगाया। इसके बाद घर के सामने आकर एक के बाद एक दो गोलियां चलाईं। गोली बाहर की दीवार पर लगे शीशे को चीरती हुई घर की दीवार में धंस गई। इस घटना के बाद से जहां परिवार में डर का माहौल है, वहीं कॉलोनी में रहने वाले दहशत में हैं। पुलिस को जानकारी देने वाले बहादुर ने बताया कि मम्मी ने मुझे सुबह उठाया और कहा कि कोई गोली चला रहा है। सीसीटीवी देखने पर पता चला कि वे दो लोग थे। गाड़ी निकालने की बात को लेकर हुए विवाद और पुरानी रंजिश के चलते यह फायरिंग हुई है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें दोनों फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

घूरकर देखा तो युवक को चाकू मारे
नरेन्द्र टॉकीज की गली में घूरकर देखने की बात को लेकर बदमाश ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया जिसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिल्कीपुरा निवासी 17 वर्षीय रिहान पिता अमजद रात को नरेन्द्र टॉकीज की गली में केक की दुकान के बाहर खड़ा था उसी दौरान वहां यादव कॉलोनी निवासी अरमान पहुंचा और घूरकर देखने की बात को लेकर विवाद किया। रिहान ने उसे गाली गलौज से इंकार किया तो बदमाश ने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। रिहान का कहना है कि उसके दोस्त का अरमान से पहले से विवाद था। कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review