Popup Image
Advertisement

दो वाहन चोर पकड़ाये, हरसिद्धि मंदिर से चुराकर भूखी माता मार्ग की झाडिय़ों में छुपाई थी बाइक

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन तीन दिन पहले हरसिद्धी मंदिर के सामने से चोरी हुई बाइक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भूखी माता मार्ग स्थित झाडिय़ों से बरामद कर दो चोरों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि 14 जुलाई को काना मकवाना की बाइक हरसिद्धी धर्मशाला के सामने से अज्ञात बदमाश ने चोरी कर ली थी जिसकी रिपोर्ट काना ने महाकाल थाने में दर्ज कराई। पुलिस चोरी गई बाइक की तलाश कर रही थी तभी मुखबिर ने एएसआई रामनिवास शर्मा को सूचना दी कि एक बाइक भूखी माता मार्ग की झाडिय़ों में लावारिस पड़ी है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बिट्टू उर्फ मोहम्मद हुसैन पिता अब्दुल खालिद निवासी जांसापुरा और शादाब पिता रफिक खां निवासी शफी की मस्जिद को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ के बाद चोरी की उक्त बाइक झाडिय़ों से बरामद की। एएसआई शर्मा ने बताया कि बिट्टू आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ चोरी व मारपीट के केस पूर्व से थानों में दर्ज हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें