Advertisement

इंदौर में नया कलेक्टर मिलते ही आशीष होंंगे उज्जैन संभागायुक्त

सिंहस्थ-28 को देखते हुए होगा फेरबदल

Advertisement

इंदौर। मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिले एक्सटेंशन के बाद जल्द ही प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें इंदौर कलेक्टर के साथ कई जिलों में बदलाव की संभावना है। सिंहस्थ मेला अधिकारी बनाए जा चुके इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह का उज्जैन संभागायुक्त बनना तय है। संजय गुप्ता के जाने के बाद उज्जैन संभागायुक्त का पद रिक्त है। अगर कोई दिक्कत नहीं आई तो इसी सप्ताह या अगले 10-15 दिन में आदेश जारी हो जाएंगे। दरअसल, राज्य के साथ केंद्र सरकार का पूरा फोकस सिंहस्थ-2028 पर है। प्रयागराज कुंभ में आई भीड़ के बाद सरकार चाहती है कि व्यवस्थाओं के लिहाज से यहां किसी तरह की परेशानी न आए।

2011 से 2013 बैच के आईएएस ही बनेंगे इंदौर कलेक्टर
नए आदेश में इंदौर के अपर कलेक्टर गौरव बैनल को किसी जिले की कलेक्टरी मिल सकती है। इंदौर कलेक्टर के लिए वर्ष 2011 से 2013 बैच में से ही किसी अधिकारी का चयन होगा। अभी जिनके नाम पर चर्चा है, उनमें एक पूर्व निगमायुक्त, वर्तमान निगमायुक्त, एक एडिशनल सेक्रेटरी और चार अन्य कलेक्टर हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें