उज्जैन रेलवे स्टेशन लूटकांड का खुलासा,

रेलकर्मी पर मिर्ची फेंककर 35 हजार लूटने वाला आरोपी पकड़ाया
उज्जैन : जीआरपी रेल्वे पुलिस ने सनसनीखेज लूट का खुलासा करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से हजारों रुपए लूट की रकम जब्त की गई है।आज शाम को जीआरपी पुलिस थाने में रेलवे एसपी सन्तोष कोरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 3 मई को उज्जैन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर आठ पर स्थित टिकिट काउंटर में घुस कर अज्ञात बदमाश रेल्वे कर्मचारी की आंखों में मिर्ची फैंक कर 35 हजार रुपए नकद लूट ले गया था।

पुलिस ने डेढ़ से अधिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने के बाद इन्दौर के बाणगंगा इलाके में रहने वाले बदमाश हिमांशु कश्यप को गिरफ्तार किया।
जिसने पूछताछ में लूट की वारदात करना कबूल किया है। पुलिस ने उसके पास से 28 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। एसपी ने बताया कि बदमाश के खिलाफ इन्दौर में हत्या सहित अन्य अपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपए का इनाम दिया गया है।
View this post on Instagram
Advertisement









