Advertisement

Vaccination में मध्य प्रदेश ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड,उज्जैन में सबसे ज्यादा टीके लगे

मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण में प्रदेश ने वैक्सीनेशन का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभियान के पहले दिन रात 9 बजे तक 22 लाख 97 हजार 577 लोगों को टीका लगा। इससे पहले 21 जून को प्रदेश में 17 लाख 44 हजार 657 लोगों को वैक्सीन लगी थी।

Advertisement

बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा उज्जैन में 1 लाख 24 हजार 761 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। दूसरे नंबर पर इंदौर शहर है। यहां 1 लाख 17 हजार 407 लोगों को टीका लगा है। देवास ने भोपाल को भी पीछे छोड़ दिया है। भोपाल में 72 हजार 217 को टीका लगा है, जबकि देवास में 78 हजार 852 ने टीका लगाया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन शिवपुरी में 179 प्रतिशत हुआ है। यहां पर 40 हजार टीके लगाने के लक्ष्य रखा था, जबकि 71 हजार 654 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 32 जिलों में 101% से ज्यादा वैक्सीनेशन रिकॉर्ड किया गया है। शिवपुरी के अलावा मंदसौर में 175%, सिवनी में 159%, गुना में 147%, मुरैना में 139%, बड़वानी में 134%, सागर में 132% वैक्सीनेशन हुआ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें