Advertisement

VASTU TIPS : घर पर इन तस्वीरों को लगाने से होता है भाग्योदय

किसी भी व्यक्ति को अगर सबसे ज्यादा सुकून और आराम मिलता है तो वह उसका घर होता है। घर से बाहर रहते हुए वह जो मेहनत करता है घर वापस आते ही जो शांति और सुकून मिलता है वह कहीं और नहीं हो सकती। घरों की साज-सज्जा हर किसी को प्रिय होती है। इसके लिए वह घर को कई तरीकों से रंगता और तस्वीरों के माध्यम से सजाता है। घरों में साज-सज्जा की वस्तुओं से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाएं मिलती है। शास्त्रों में कुछ खास तरह के चित्रों को लगाने से मानसिक शांति मिलने के आलावा हर तरह की मनोकामनाएं भी पूरी होती है।

Advertisement

शास्त्रों में भगवान गणेश को विध्नहर्ता कहा गया है। ऐसे में घर में क्लेश और परेशानियों को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाते हुए गणेश प्रतिमा जरूर लगानी चाहिए। भगवान गणेश की तस्वीर के साथ सूर्यदेव की भी फोटो लगा सकते हैं। यह सब करने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

घर पर परिवार के सदस्यों को किसी भी तरह की आर्थिक परेशानियां से निजात पाने के लिए और संपन्नता के लिए घर के पूजा स्थल पर मां लक्ष्मी की बैठी हुई मुद्रा में तस्वीर अवश्य होनी चाहिए। देवी लक्ष्मी की फोटो होने से घर पर पैसों की ज्यादा किल्लत नहीं होती।

Advertisement

पूजन कक्ष में सात्विक रंग जैसे हल्का हरा,पीला,जामुनी या क्रीम रंग का प्रयोग करने से मन को शांति मिलती है। पूजा घर में शंख जरूर रहना चाहिए।शंख सारी अशांति को हर कर घर में सुख-शांति बनाए रखता है।

शयन कक्ष में कभी भी ऐसी तस्वीरे न लगाएं जिनमें क्रोध या हिंसा का चित्रण किया गया हो। नदी, झरना, तालाब, तेजी से उठती लहरों आदि की तस्वीरे पति-पत्नी के कमरे में नहीं लगानी चाहिए।

Advertisement

शयनकक्ष की ऊपर कभी भी पानी का टैंक या जल का स्थान नहीं बनाना चाहिए। इससे पति-पत्नी के संबंधों में मतभेद बढ़ सकते हैं। प्रेम बढ़ाने के लिए कमरे में राधा-कृष्ण और सुंदर पक्षियों के जोड़े वाली तस्वीरे लगाना चाहिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें