पशु चिकित्सक 9 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया

उज्जैन। बडऩगर तहसील के ग्राम दंगवाड़ा निवासी अर्जुन गुर्जर की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने इंगोरिया पशु चिकित्सालय में पदस्थ पशु चिकित्सक डॉ. मनमोहनसिंह पवैया को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। शिकायतकर्ता के भांजे की गाय मर गई थी। जिसका बीमा क्लेम करने के लिए पीएम रिपोर्ट की जरूरत थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
गाय का पीएम डॉ. पवैया ने किया था। रिपोर्ट देने के एवज में वह शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। दोनों के बीच 9 हजार में बात तय हुई। इसकी शिकायत अर्जुन ने लोकायुक्त एसपी आनंद यादव को कर दी। जिसके बाद शुक्रवार सुबह लोकायुक्त टीम ने डॉक्टर को रिश्वत लेते पकड़ लिया।
Advertisement









