Advertisement

उपराष्ट्रपति धनखड़ महाकाल दर्शन करने नहीं जा सकेंगे

उज्जैन। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवंबर को कालिदास समारोह का उद्घाटन करेंगे, लेकिन वे महाकाल दर्शन करने नहीं जा सकेंगे। समय की कमी के कारण उनके प्रोग्राम में महाकाल दर्शन का कार्यक्रम जुड़ नहीं सका।

Advertisement

उपराष्ट्रपति धनखड़ पहली बार उज्जैन आ रहे हैं। इसके लिए पूरे शहर को सजाया संवारा जा रहा है। धनखड़ 12 नवंबर को सीमित समय के लिए केवल कालिदास समारोह का शुभारंभ करने आएंगे। वे अपराह्न साढ़े तीन बजे आएंगे और समारोह का उद्घाटन कर अपना उद्बोधन देंगे। अध्यक्षता राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर नीरजकुमार सिंह ने बताया उपराष्ट्रपति महाकाल मंदिर दर्शन करने नहीं जा सकेंगे। वे सिर्फ कालिदास समारोह के उद्घाटन सत्र में ही शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति धनखड़ के महाकाल मंदिर दर्शन करने जाने का कार्यक्रम संभावित था। इस कारण नगर निगम और कोई निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी थीं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें