फूल-प्रसाद की दुकान वाली महिला के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। हरसिद्धि मंदिर के नजदीक फूल प्रसाद की दुकान लगाने वाली महिला राधा पति प्रहलाद निवासी जूना सोमवारिया के साथ यशपाल, उसके दो बेटे सोनू, मोंटी और उनके एक दोस्त शीतल ने मारपीट की है। महिला का आरोप है कि यशपाल ने हरसिद्धि क्षेत्र में अतिक्रमण कर उसकी दुकान के पास दुकान लगा ली है। इसकी तहसीलदार को शिकायत की थी, इसी वजह से वह रंजिश रखे हुए था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
एक अन्य घटना में महिदपुर के नजदीक सेमलिया गांव में रहने वाले बनेसिंह पिता प्रहलाद भाटी उम्र 32 साल पर इसी गांव में रहने वाले गोपाल व बद्रीलाल ने मारपीट की है। गांव में करीब दो माह पहले गोपाल व बद्रीलाल के झोपड़ों में आगजनी हो गई थी। दोनों को शंका थी कि बनेसिंह ने ही यह आगजनी कराई थी। इसी रंजिश की वजह से दोनों ने उसके साथ मारपीट की है।









