Advertisement

माधव नगर अस्पताल में मॉडल डेंटल केयर क्लिनिक के लिए मशीनों का इंतजार

चरक और माधवनगर में दांतों के कुल 10 डॉक्टर उपलब्ध

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दांत रोग के मरीजों की सुविधा के लिए शासन द्वारा पांच नई डिजिटल मशीनें लगाई जाना है। माधव नगर अस्पताल में मॉडल डेंटयर केयर क्लिनिक बनाया जाएगा। मशीनों लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन शासन ने अब तक अस्पताल को उपलब्ध नहीं कराया गया है। प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों को सर्वसुविधा युक्त और मरीजों का अत्याधुनिक मशीनों से उपचार कराने का काम कर रही है। इसी कड़ी में शासन ने उज्जैन और रीवा में डेंटल केयर क्लिनिक प्रारंभ करने का निर्णय लिया। इस क्लिनिक को शासकीय माधव नगर अस्पताल में शुरू किया जाएगा। शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा नई डिजिटल मशीनों के टेंडर की प्रक्रिया कर दी गई है अब माधव नगर अस्पताल को मशीनों का इंतजार है।

यह मिलेगा लाभ

Advertisement

 दंत रोग के मरीजों का रूट केनाल या अन्य जटिल उपचार नहीं हो पाते थे। नई मशीनें लगने से रूट केनाल सुविधा मिलेगी।

 माइनर सर्जरी प्रारंभ होगी।

Advertisement

नकली दांत लगाने की भी सुविधा उपलब्ध होगी।

दंत रोगियों को प्राइवेट क्लिनिक पर रुपए खर्च करना होते हैं जबकि सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क उपचार होगा।

5-5 डॉक्टर पदस्थ हैं दोनों अस्पतालों में

चरक अस्पताल में दांत रोग उपचार के लिए 5 और माधव नगर अस्पताल में 5 डॉक्टर पदस्थ हैं। माधव नगर अस्पताल आरएमओ डॉ. विक्रम रघुवंशी ने बताया कि जिन दांत रोगियों का दवा से उपचार किया जा सकता है उनका उपचार किया जाता है और मशीनों से जांच अथवा जटिल समस्या होने पर चरक अस्पताल भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जिला अस्पताल में जो उपकरण व मशीनें स्थापित थी उन्हें अब चरक अस्पताल में लगा दिया गया है।

Related Articles

Write a review