Popup Image
Advertisement

बुआ की लड़की के साथ चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:उन्हेल में रहने वाली युवती के साथ उसके मामा के बेटे ने शादी का झांसा देकर 4 वर्ष तक दुष्कर्म किया। शादी टूटने के बाद युवती ने खाराकुआं थाने में केस दर्ज कराया जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि उन्हेल में रहने वाली युवती का शेषवानी मोहल्ला में रहने वाले मामा के घर आती थी। उसी दौरान वर्ष 2020 में मामा के लड़के मोईज पिता मुनव्वर अली निवासी शेषवानी मोहल्ला ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और मोईज पिछले 4 वर्षों से युवती के साथ कृत्य कर रहा था।

इसकी जानकारी जब परिजनों को लगी तो दोनों की शादी तय कर दी लेकिन इस दौरान विवाद होने के बाद मोईज ने शादी तोड़ दी। इस पर युवती ने मोईज के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज करा दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें