Popup Image
Advertisement

शादी के बंधन में बंधे Anant Ambani-Radhika

एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत, राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शुक्रवार रात जियो वर्ल्ड सेंटर में वरमाला के बाद लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म की गई।

Advertisement

शुक्रवार शाम 4:30 बजे बारात एंटीलिया से रवाना होकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंची थी। शादी के वेन्यू पर पहुंचने के बाद प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, रेसलर जॉन सीना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स ने खूब डांस किया। साथ ही सेरेमनी में श्रेया घोषाल, सोनू निगम समेत कई आर्टिस्ट ने म्यूजिकल परफॉर्मेंस दी।

पूर्व ब्रिटिश PM टोनी ब्लेयर, यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव, पूर्व CM बिहार लालू प्रसाद यादव और बंगाल CM ममता बनर्जी समेत देश-विदेश के 2 हजार से ज्यादा सेलिब्रिटीज और नेताओं ने शादी में शिरकत की थी।

Advertisement

तीन दिनी कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को ‘शुभ आशीर्वाद’ कार्यक्रम में खास मेहमानों का डिनर होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। वहीं रविवार को ‘मंगल उत्सव’ में रिसेप्शन होगा।सजावट की थीम ‘एन ओड टु वाराणसी’ रखी गई है, जो काशी की परंपरा, संस्कृति, कला-शिल्प को समर्पित है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें