सावन में हरे रंग का क्या है महत्व? जानें

By AV News

एक महीने तक चलने वाला यह पवित्र माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. इस पूरे मास भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करना बेहद शुभ माना गया है. यह अत्यंत फलदायी माना जाता है. इस महीने शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाने से भक्तों की हर मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. इस महीने महिलाएं, खासकर कुंवारी कन्याएं पूरे मन से भगवान शिव की आराधना करती हैं. वे हरे रंग का श्रृंगार करती हैं. हरी साड़ियां और हरी चूड़ियां पहनती हैं. इस महीने हरे रंग का काफी महत्व होता है. हालांकि, बहुत कम भक्त ही इसके पीछे का कारण जानते हैं. तो आइए जानते हैं हरा रंग भगवान शिव को क्यों इतना प्रिय है..

सावन में हरे रंग का क्या है महत्व?

सावन मास में मौसम काफी खुशनुमा रहता है। हर तरफ हरियाली ही नजर आती है। सावन में बारिश होने की वजह से हर जगह सब पेड़ हरा और फूल खिले हुए दिखते हैं। हरे रंग को प्रकृति से जोड़ कर देखा गया है और भगवान शिव को प्रकृति से अत्यंत प्रेम है। दरअसल, हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है और प्रकृति देवी पार्वती का ही स्वरूप माना जाता है।

इस वजह से भोले शंकर को हरा रंग और प्रकृति दोनों से प्रेम है। ऐसे में सावन माह में हरा रंग पहनने से महादेव प्रसन्न होते हैं और मां पार्वती की भी कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा हरे रंग को प्रेम और खुशी का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि हरा रंग जीवन में खुशहाली, मानसिक शांति, बुद्धिमता और सकारात्मकता लाता है।

कांच की चूड़ियां पहनने का वैज्ञानिक पहलू

सावन में भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं. इस पवित्र महीने में हरे वस्त्र और हरी चूड़ियां पहनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. बता दें कि, कांच की चूड़ियां पहनने से उनसे आने वाली आवाज से आसपास की निगेटिविटी समाप्त होती है और नई ऊर्जा का संचार होने लगता है.

ज्योतिषीय प्रभाव

ज्योतिष में हरे रंग को बुध ग्रह से संबंधित माना जाता है। बुध ग्रह बुद्धिमत्ता, व्यापार, संचार और जीवन में सामंजस्य का कारक होता है। सावन के महीने में हरा रंग पहनने से बुध ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, जिससे हमारी बुद्धिमत्ता और मानसिक स्थिरता में वृद्धि होती है। वहीं सावन के महीने का गहरा संबंध चंद्रमा से है। चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक होता है। हरा रंग चंद्रमा की ऊर्जा को संतुलित करता है और हमारे मन को शांत और स्थिर रखता है। यह रंग हमारे भावनात्मक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

करियर से भी जुड़ा हरा रंग

शास्त्रों के अनुसार हरा करियर से भी जुड़ा है। बुध देव के लिए हरा रंग बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध के मजबूत होने से करियर में तरक्की आती है और शासन करने की भी शक्ति भी बढ़ती है। हरा रंग सावन में पहने से भाग्य खुलता है और तरक्की मिलती है।

Share This Article