Popup Image
Advertisement

जब चुनाव प्रभारी के सामने खुली स्थानीय भाजपा नेताओं की पोल

उज्जैन में आज प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी लेंगे क्लास

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन डिनर के साथ शहर की एक नामचीन होटल में हुई भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी की पोल खुल गई। हुआ यह कि मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह के कई सवालों के जवाब ही जनप्रतिनिधि भी नहीं दे सके। इस पर डॉ. सिंह ने नाराजी भी जताई। आज गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा पार्टी नेताओं की क्लास लेने आए हैं, जिसमें वे अब तक की तैयारी जानेंगे और चुनाव जीतने के टिप्स भी देंगे।

लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी नेताओं की नींद उड़ गई है। पार्टी उज्जैन संसदीय सीट पर अपना कब्जा जमाए रखने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष शर्मा होटल सॉलिटेयर में पार्टी प्रत्याशी सहित नेताओं और कार्यकर्ताओं से जानकारी लेंगे। बैठक में चुनाव जीतने के लिए हर स्तर पर काम करने को लेकर मंथन भी होगा।

Advertisement

लाभार्थियों की संख्या नहीं बता पाए

मंगलवार रात मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. सिंह ने होटल श्री गंगा में एक बैठक ली, जिसमें पार्टी प्रत्याशी सहित जिले के विधायक और पार्षद भी शामिल हुए। डॉ. सिंह ने चुनाव अभियान के बारे में पूछताछ की तो कई जवाब संतोषजनक नहीं मिल सके। सोशल मीडिया पर फालोअर्स की संख्या पूछी तो आश्चर्यजनक रूप से कम मिली। सूत्रों के अनुसार प्रभारी ने योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या पूछी लेकिन कोई बता नहीं सका। इस पर प्रभारी कुछ देर किए उखड़ गए और कहा हमने तीन तीन वीडियो कॉन्फ्रेंस की थी, लेकिन यहां तो सब बराबर दिख रहा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें