युवती ने शादी से मना किया तो चाकू दिखाकर की छेड़छाड़

पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया
उज्जैन। युवती ने युवक का शादी का प्रपोज ठुकराया तो उसने चाकू दिखाकर छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी भी दी। दूसरे मामले में किशोरी ने अपने पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर थाने में केस दर्ज करा दिया।
पुलिस ने बताया कि काजीपुरा में रहने वाली 23 वर्षीय युवती गांधी नगर में क्लिनिक चलाती है। 16 अप्रैल को वह अपने भाई के साथ बाजार जा रही थी तभी उसका ईसराइल पिता युसूफ निवासी बउ़ोदिया माकड़ोन ने सका पीछा किया और छेड़छाड़ की। भाई द्वारा विरोध करने पर ईसराइल भाग गया।
युवती ने महाकाल थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह ईसराइल के साथ अस्पताल में प्रेक्टिस करती थी उसी दौरान ईसराइल ने उसे शादी के लिये प्रपोज किया था, लेकिन उससे शादी के लिये इंकार कर दिया। 26 मार्च को जब अपनी बहन के घर बेगमबाग गई तो ईसराइल भी वहां आ गया और चाकू दिखाकर अश्लील हरकत की थी साथ ही शादी नहीं करने पर जान से मारने व बदनाम करने की धमकी दी थी।
ऐसे ही हरसिद्धी की पाल झुग्गी झोपउ़ी में रहने वाली किशोरी ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर पिता पर छेड़छाउ़ का आरोप लगाया। उसने पुलिस को बताया कि मैं 9 वीं कक्षा तक पढ़ी हूं। 16 अप्रैल की रात घर में सो रही थी तभी पिता ने उसके साथ अश्लील हरकत की जिसकी जानकारी मां को देकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आई। पुलिस ने बताया कि किशोरी के माता-पिता के बीच पारिवारिक विवाद लंबे समय से चल रहा है। किशोरी का मां पहले अपने पति के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत कर चुकी है।









